200 जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा गया कंबल

Updated:
विज्ञापन

पछुआ हवा के कारण ठंड में काफी इजाफा

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी रहा. ठंड के मारे सड़कों पर वीरान छाया रहा. लोग ठंड के मारे घरों में दुबके रहे. इधर कड़ाके की ठंड को देखते हुए चपरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो ने गरीब व नि:सहायों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने बताया कड़ाके की ठंड चल रही है. पछुआ हवा के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है. लोग इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं. इस पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले कुल सात गांव के ऐसे गरीब परिवार के बीच 200 कंबल का वितरण निज आवास पर किया गया. उन्होंने बताया कि खासकर इस पंचायत के अंतर्गत अधिकतर लोग मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते हैं. इस पंचायत में कुल सात गांव हैं, जहां बारी-बारी से सभी गांवों के ऐसे लोगों को दिया गया, जिन्हें की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola