कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा अचानक बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड में स्कूल परिसर में मची अफरा-तफरी, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

विज्ञापन

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा अचानक बेहोश हो गयी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वार्डन जूली कुमारी ने बताया कि सप्तम वर्ग की छात्रा आयुषी कुमारी सामान्य रूप से अपनी गतिविधियों में शामिल थी, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. विद्यालय के अन्य कर्मियों की मदद से छात्रा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि बेहोशी के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. विद्यालय प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और उनकी मौजूदगी में इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola