गोड्डा में नगर निकाय चुनाव : बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन

भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल साह की जीत के लिए पूरी मुस्तैदी जुटने का किया आह्वान

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी संथाल परगना दौरे पर गोड्डा पहुंचे. महागामा के बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय गोड्डा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस अवसर पर श्री मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल साह को विजयी बनाने का आह्वान किया. श्री मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर प्रकार के चुनाव का व्यापक अनुभव है. नगर निकाय चुनाव भले ही स्थानीय स्तर का चुनाव हो, लेकिन इसे जीतना आवश्यक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी मुस्तैदी और रणनीति के साथ डटे रहें. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य के सभी नगर क्षेत्रों में भाजपा का मजबूत प्रभाव है. इसी आधार पर पार्टी 48 में से 48 नगर निकाय सीटों पर जीत दर्ज करेगी. बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने श्री मरांडी की बातों से उत्साहित होकर आगामी चुनाव के लिए पूरी तत्परता दिखाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola