बटेश्वरधाम गंगा स्नान करने जा रहे बुजुर्ग की ऑटो पटलने से मौत

Updated:
विज्ञापन

महागामा के नूनाजोर के समीप पलटा ऑटो

विज्ञापन

महागामा के नूनाजोर के समीप ऑटो पलटने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक का नाम शीतल हेंब्रम बताया गया है. मृतक बोआरीजोर के परादर गांव का रहने वाला था. मृतक गांव से ऑटो पर बैठकर जा रहा था, तभी ऑटो पलट गया. इसमें दबकर बुजुर्ग की जान चली गयी. मृतक का भाई राम जी मुर्मू ने बताया कि मृतक बटेश्वरधाम गंगा स्नान करने जा रहा था. तभी ऑटो के नीचे आने से जान चली गयी. हालांकि दबने के बाद मृतक को उपचार के लिए महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया था, जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए गोड्डा रेफर किया गया. गोड्डा लाने पर घायल ने दम तोड दिया. इसकी सूचना सदर अस्पताल द्वारा नगर थाना को दी गयी. नगर थाना के एएसआइ बलजीत सिंह अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले से अवगत हुए तथा जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया गया. देर शाम मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया. मृतक के परिजन काफी दूर रहते हैं. परिजनों ने बताया कि शव को ले जाने में काफी परेशानी होगी. एएसआइ ने बताया कि मृतक के परिजनों से फर्द बयान लिये जाने के बाद संंबंधित पुलिस स्टेशन को भेजा जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola