पथरगामा इंटर महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मनायी होली

Updated:
विज्ञापन

प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से होली पर्व का लिया आनंद

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड स्थित इंटर महिला कॉलेज में झारखंड अधिविद्य परिषद इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के प्रैक्टिकल का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. निर्धारित तिथि पर कॉलेज परिसर में छात्राओं ने अपने-अपने विषयों की प्रायोगिक परीक्षा उत्साहपूर्वक दी. परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गयी, जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. शुक्रवार को कॉलेज में गृह विज्ञान विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गयी, जिसके बाद छात्राओं ने कॉलेज परिसर में होली का पर्व मनाया. छात्राओं ने सबसे पहले कॉलेज के सभी प्रोफेसरों के पास जाकर उनके चरणों में अबीर अर्पित किया और आशीर्वाद लिया. प्रोफेसरों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया. इसके बाद, छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और खुशियां साझा करके पारंपरिक तरीके से होली मनायी. इस अवसर पर प्राध्यापकों ने छात्राओं को आगामी त्योहार को सुरक्षित और सद्भावना के साथ मनाने की सलाह दी. छात्राओं ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद होली का पर्व चार दिन बाद है और कॉलेज में अवकाश घोषित किया जाएगा, ऐसे में सभी छात्राएं शांतिपूर्वक एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola