रसोई में आग से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन

अमौर गांव में खाना बनाते समय महिला की साड़ी में पकड़ लिया था आग

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर गांव में बुधवार को खाना बनाने के दौरान साड़ी में आग लगने से अनिता देवी (पति-पगलु तांती) झुलस गयी थी. घटना के समय महिला अपने घर के रसोई में भोजन तैयार कर रही थी. गुरुवार को इलाज के दौरान महिला ने गोड्डा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. पति पगलु तांती के अनुसार, रसोई में खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी या अचानक निकली आग की लपटों ने उनकी पत्नी के कपड़ों को पकड़ लिया. जब तक महिला कुछ समझ पाती और शोर मचाती, आग विकराल रूप ले चुकी थी. परिजन तुरंत आग बुझाने में जुटे और गंभीर स्थिति में महिला को सीएचसी मेहरमा पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद अनिता देवी को बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार की अलसुबह दम तोड़ दिया. महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद मृतक परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और गांव के लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola