नकली शराब की बोतलों पर लगाया जाता था विदेशी शराब का लेबल

गोड्डा : नकली शराब पर विदेशी शराब का स्टीकर चिपका कर बेचने के गोरखधंधे का उद्भेदन पुलिस ने किया है.आरोपित जायसवाल के यहां बरामद सिलिंग मशीन व खाली बोतलों को लेकर इस बात का साफ खुलासा तो हो गया है कि सुबोध जायसवाल के यहां यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था. घर के […]
गोड्डा : नकली शराब पर विदेशी शराब का स्टीकर चिपका कर बेचने के गोरखधंधे का उद्भेदन पुलिस ने किया है.आरोपित जायसवाल के यहां बरामद सिलिंग मशीन व खाली बोतलों को लेकर इस बात का साफ खुलासा तो हो गया है कि सुबोध जायसवाल के यहां यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था. घर के अंदर रूम मे बोतलों को सील किया जाता था. मशीन भी काफी पुरानी है. इससे पुलिस इस बात का अनुमान लगा रही है कि यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था.
जायसवाल के यहां बरामद शराब की बोतलों पर नकली स्टीकर व ढक्कन लगाकर ब्रांडिंग करने का काम किया जाता था. शराब को कहां कहां खपाया जाता था इसको लेकर अब पुलिस अभी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पेटियों में शराब सहित व शराब रहित दोनों प्रकार की बातलेें बरामद की है. जिन पेटियों में शराब युक्त बोतलें थी उन्हें कहीं खपाये जाने के लिए भेजा जाना था. वहीं जो बोतल खाली थी उनमें नकली शराब को डालकर अन्यत्र खपाये जाने की योजना थी. लेकिन उससे पहले पुलिस की रेड पड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




