गन्ना की मशीन में घुसा हाथ, सबौर का युवक घायल

Published at :22 Apr 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
गन्ना की मशीन में घुसा हाथ, सबौर का युवक घायल

गोड्डा : शहर के प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में गन्ना का रस निकालने के क्रम में युवक निरंजन मंडल (25 वर्ष) का हाथ मशीन में चले जाने से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को निरंजन मंडल स्टैंड में गन्ने का रस बेच रहा था. इस दौरान ग्राहकों की डिमांड अधिक हो जाने […]

विज्ञापन

गोड्डा : शहर के प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में गन्ना का रस निकालने के क्रम में युवक निरंजन मंडल (25 वर्ष) का हाथ मशीन में चले जाने से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को निरंजन मंडल स्टैंड में गन्ने का रस बेच रहा था. इस दौरान ग्राहकों की डिमांड अधिक हो जाने के कारण हड़बड़ी में गन्ना का रस निकालने के दौरान इंजन मशीन की रॉलर में बांया हाथ घुस गया. इससे उसका हाथ जख्मी हो गया.

उपस्थित पैसेंजर व ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में रिक्शा पर बैठा कर युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ऑन ड्यूटी डॉ डीके चौधरी द्वारा घायल मजदूर का इलाज किया. उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरहम पट्टी की गयी. घायल मजदूर ने बताया कि वे मूलत: भागलपुर जिला के सबौर का रहनेवाला है. सदर प्रखंड क्षेत्र के दोगाछी में रहता है. दोगाछी के गन्ना मशीन मालिक सुधीर के पास दिहाड़ी मजदूरी तीन सौ रुपये के हिसाब से काम करता है. घायल मजदूर को अत्यधिक रक्त श्राव हो जाने के कारण चिकित्सकों अस्पताल में भरती कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola