चार लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप

Published at :27 Dec 2013 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
चार लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप

गोड्डा : पथरगामा थाना के बोहा गांव की रहने वाली भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष के साथ गांव के ही चार लोगों द्वारा मारपीट करने व बदसलूकी को लेकर मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह बोहा गांव के बहियार में गेहूं पटवन के दौरान पिड़िता के […]

विज्ञापन

गोड्डा : पथरगामा थाना के बोहा गांव की रहने वाली भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष के साथ गांव के ही चार लोगों द्वारा मारपीट करने व बदसलूकी को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह बोहा गांव के बहियार में गेहूं पटवन के दौरान पिड़िता के साथ गांव के 65 वर्षीय कासी प्रसाद साह, दुलाल साह, सुशील साह तथा मनोज साह ने एकजुट होकर मारपीट किया.

इस दौरान महिला के साथ बदसलूकी करते हुए छेड़खानी किया गया. महिला द्वारा बताया गया कि सभी आरोपी राजद पार्टी से जुड़े हैं. थाना को लिखित सूचना दिये जाने के बाद थाना प्रभारी अरुण पांडेय द्वारा सभी को आरोपी बनाते हुए मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola