मतदाता सूची के सत्यापन की दी गयी जानकारी

पथरगामा : प्रखंड के राजीव सभा कक्ष में गुरुवार को बीएलओ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अमित बेसरा ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीएलओ को मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर जानकारी दी गयी. इसमें सूची को क्रमबद्ध भरने तथा फॉर्म आठ की मांग किये जाने पर निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा […]
पथरगामा : प्रखंड के राजीव सभा कक्ष में गुरुवार को बीएलओ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अमित बेसरा ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीएलओ को मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर जानकारी दी गयी.
इसमें सूची को क्रमबद्ध भरने तथा फॉर्म आठ की मांग किये जाने पर निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि जिला से उपलब्ध होते ही फार्म दिया जायेगा. साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लिये जाने की बात कही गयी. बीएलओ ने बैठक में कहा कि जिला स्तर से सूची गलत कर प्रखंड भेजी जाती है. बीएलओ संजय मिश्र, मुजफ्फर हुसैन, राकेश रंजन, विपिन चंद्र दुबे, श्रवण भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










