काले पत्थर को शिवलिंग मान ग्रामीणों ने शुरू की पूजा

पथरगामा : बुधवार को लखनपहाड़ी पंचायत के योगीचक गांव स्थित श्मशान के पास खुदाई के दौरान जमीन से शिवलिंग के आकार का एक काला पत्थर निकला है. सूचना मिलते ही योगीचक सहित आसपास के गांव के ग्रामीण पत्थर को देखने के लिए जमा होने लगे. पत्थर को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होने […]
पथरगामा : बुधवार को लखनपहाड़ी पंचायत के योगीचक गांव स्थित श्मशान के पास खुदाई के दौरान जमीन से शिवलिंग के आकार का एक काला पत्थर निकला है. सूचना मिलते ही योगीचक सहित आसपास के गांव के ग्रामीण पत्थर को देखने के लिए जमा होने लगे. पत्थर को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होने लगी. कुछ लोग इसे दैविक चमत्कार बता रहे थे तो कई ग्रामीण यह भी कह रहे थे कि जिस जगह पर शिवलिंग के आकार का काला पत्थर निकला है,
उससे कुछ ही दूरी पर प्राचीन महादेवकिता शिव मंदिर अवस्थित है. ग्रामीणों ने काले पत्थर को शिवलिंग मानते हुए पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार योगीचक का युवक अरुण कुमार सिंह खुदाई कर रहा था, तभी शिवलिंग के आकार का काला पत्थर जमीन से निकला. अरुण ने इसकी जानकारी लखनपहाड़ी पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह सहित ग्रामीणों को दी. मौके पर पहुंचे मुखिया से ग्रामीणों ने शिवलिंग रूपी पत्थर के समीप सोलर लाइट की लगाने की मांग की. मुखिया कहा कि शिवलिंग रूपी पत्थर के समीप सोलर लाइट लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




