व्यवस्था में गड़बड़ी का ठिकरा विभाग के मत्थे

गोड्डा : जिले में व्यवस्था में गड़बड़ी का ठिकरा जिला परिषद सदस्यों ने विभाग के मत्थे फोड़ा है. गुरुवार को जिला परिषद की बैठक डीआरडीए सभागार में आयोजित की गयी थी. अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी ने की. बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने बारी-बारी से विभागों की कमजाेरियों का बखान करना शुरू कर […]
गोड्डा : जिले में व्यवस्था में गड़बड़ी का ठिकरा जिला परिषद सदस्यों ने विभाग के मत्थे फोड़ा है. गुरुवार को जिला परिषद की बैठक डीआरडीए सभागार में आयोजित की गयी थी. अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी ने की. बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने बारी-बारी से विभागों की कमजाेरियों का बखान करना शुरू कर दिया. सदस्यों ने बिजली, पानी, शिक्षा, कृषि सहित अनाज संबंधी कई मामलों में विभाग के पदाधिकारियों की गलतिरयां गिनायी.
कहा : गरीबों को जविप्र की दुकानों में अधिक मूल्य पर केरोसीन व अनाज मिल रहा है. जब गरीब ऊंचे दामों पर अनाज व केरोसीन खरीद पाने में असमर्थ हैं. केरोसीन व अनाज की सब्सिडी की राशि सीधे लाभुकों के खाते में जायेगी. ऐसा कहकर 35 रुपया प्रति लीटर केरोसीन व अनाज भी दिया जा रहा है. साथ ही डीलरों की समस्या को भी गिनाया. कहा : डीलर भी इतनी पूंजी लगा कर अनाज आदि का उठाव नहीं कर सकेंगे. वहीं दूसरी ओर बताया कि जरूरतमंद परिवार जो अनाज से वंचित है को अनाज नहीं दिया जा रहा है.
जबकि भूख से मौत होने के बाद इसमें सुधार लाये जाने का आश्वासन दिया गया था. साथ ही डाकिया योजना के सफल नहीं होने पर भी सदस्यों ने सवाल दागे. जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, सदस्य सुभाष हेंब्रम व रामजी साह ने बैठक में बताया कि सुंदरपहाड़ी व बोआरीजोर प्रखंडों के पहाड़िया परिवारों को डाकिया योजना के तहत अनाज दिया जाना है जो नहीं दिया जा रहा है. इसमें विभाग फेल साबित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




