किसी को घर में घुसने का अधिकार नहीं : निशिकांत

गोड्डा : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों हुई 20 सूत्री की बैठक पर सवाल खड़ा किया है. कहा : आखिर किसके इशारे पर 20 सूत्री बैठक की तिथि बदली गयी. बैठक छह नवंबर को पूर्व निर्धारित थी, फिर सात नवंबर को कैसे हुई़ उस तिथि को जिले के महत्वपूर्ण सदस्य, सांसद व दो-दो […]
गोड्डा : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों हुई 20 सूत्री की बैठक पर सवाल खड़ा किया है. कहा : आखिर किसके इशारे पर 20 सूत्री बैठक की तिथि बदली गयी. बैठक छह नवंबर को पूर्व निर्धारित थी, फिर सात नवंबर को कैसे हुई़ उस तिथि को जिले के महत्वपूर्ण सदस्य, सांसद व दो-दो विधायक मौजूद नहीं थे. बैठक हाइजैक थी.
बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग के बिना टेंडर कार्य की जांच की गयी. जिला प्रभारी मंत्री सीपी सिंह व जनप्रतिनिधि किसी पदाधिकारी के आवास की जांच कर बैठे. उस काफिले में एक जेई जिसका नाम जब्बार था, वह भी देखा गया. किसी को किसी के घर घुसने का अधिकार नहीं है. मामले को लेकर सीएम को पत्र लिख कर जांच की मांग की गयी है. निशिकांत शनिवार को सड़क सुरक्षा की बैठक के बाद परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




