नन बैंकिंग कंपनी के दफ्तर में छापेमारी

Updated at : 30 Jul 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
नन बैंकिंग कंपनी के दफ्तर में छापेमारी

गोड्डा : गोड्डा में एक बार फिर नन बैकिंग कंपनियों को खंगालने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू करदी है. शनिवार की देर शाम एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने कंपनियों के दफ्तर में पहुंच कर छापेमारी की. टीम में एसडीओ के अलावा एसडीपीओ अभिषेक कुमार, नगर थाना प्रभारी अशोक […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा में एक बार फिर नन बैकिंग कंपनियों को खंगालने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू करदी है. शनिवार की देर शाम एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने कंपनियों के दफ्तर में पहुंच कर छापेमारी की. टीम में एसडीओ के अलावा एसडीपीओ अभिषेक कुमार, नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी सहित अन्य थे.

पदाधिकारियों ने कंपनियों के दफ्तर पहुंच कर कागजातों की मांग की. सिनेमा हाॅल रोड के चोला मंडलम फनांशियल कंपनी, भारत फाइनेंस, आशीर्वाद आदि कंपनियों के कागजातों की जांच की गयी. जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद संचालकों में हड़कंच मच गया है. याद हो कि इसके पूर्व भी जिले में चल रही कुल 33 कंपनियां सील किया जा चुका है. चिट फंड कंपनियाें के संचालक अरबों रुपये की ठगी कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola