गिरिडीह में अवैध बालू ढुलाई के दौरान हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को पुलिस को सौंपा.
गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मठरुखा गांव में गुरुवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मठरुखा गांव निवासी बंकू मंडल के रूप में की गयी है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि बंकू मंडल गुरुवार को सड़क किनारे खड़ा था.
आपके शहर में
इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसकी चपेट में आ गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदा हुआ था. पुलिस वाहन के चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए