SIR जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, नए वोटरों से लेकर नाम सुधार तक के लिए लिए गये आवेदन

Updated:
विज्ञापन

जमुआ में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पांच प्रमुख स्थलों पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन | Prabhat Khabar Network

जमुआ प्रखंड के पांच स्थानों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई हुई, जिसमें नए मतदाताओं को जागरूक कर उनके फॉर्म जमा किए गए.

विज्ञापन

जमुआ. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के तहत जमुआ प्रखंड के पांच प्रमुख स्थलों पर गुरुवार को जनसुनवाई हुई. इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों विशेषकर नये और छूटे हुए मतदाताओं को जागरूक करना और मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों व दावों का निष्पादन करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमुआ सीओ सह निर्वाचक प्रबंधन पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और बीएलओ की टीम ने हरला पंचायत सचिवालय, बीएआरसी कार्यालय, श्याम सिंह नवाडीह, करिहारी, बदडीहा व खरगडीहा में मौजूद रहकर आम जनता की समस्याएं सुनीं. कहा कि नये मतदाता नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और सुधार व संशोधन के लिए फॉर्म-8 के आवेदन जमा किये.

मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना दोहरे नामांकनों और मृत या स्थायी रूप से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत प्रक्रिया पूरी की गयी. उपस्थित अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को पारदर्शी मतदाता सूची के महत्व के बारे में जानकारी दी और सभी योग्य नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola