Giridih News :सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Giridih News :खरगडीहा-खिजुरी मुख्य सड़क पर चितरोकुरहा के पास गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया.
मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद गांव निवासी त्रिभुवन साव के पुत्र सोनू साव के रूप में की गयी. वहीं, घायल मानिकबाद का ही सुरेंद्र सिंह (25) है. जानकारी के मुताबिक सोनू और सुरेंद्र सिंह बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे.
वाहन ने बाइक में मारा धक्का, सड़क पर गिरे दोनों युवक
इसी क्रम में गुरुवार चितरोकुरहा के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया. धक्का लगने से दोनों युवक गंभीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया, घटना की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए