Giridih News :रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना युवा दिवस

Updated at : 13 Jan 2025 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना युवा दिवस

Giridih News :रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया. सचिव कमलदेव सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी.

विज्ञापन

रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया. सचिव कमलदेव सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. छात्राओं ने झारखंडी गीत व नृत्य की प्रस्तुत किया. साथ ही छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा की. प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. महाविद्यालय के बीएड के टॉपर प्रशिक्षणार्थियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ जगदीश प्रसाद मेहता, प्रो चद्रशेखर प्रसाद रजक, प्रो प्रभास रंजन, डॉ पारितोष कुमार, प्रो श्रीकांत कुमार पांडेय, प्रो कमलेश कुमार पांडेय, प्रो अभिनव प्रताप मौर्या, प्रो प्रशांत कुमार, प्रो राकेश कुमार, प्रो राम बाबू सिंह, विक्रमादित्य सिन्हा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, छात्रा सुदीपा कुमारी, नुसरत जहां, प्रियांशु राणा, सुमन कुमारी, सपना कुमारी, ममता कुमारी, पुष्पा कुमारी, पिंकी कुमारी, अंशु कुमारी मौजूद थे.

अभाविप ने किया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गिरिडीह सर्कस मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, संघ के मुकेश रंजन, विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी ने किया. जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारतीयता का झंडा बुलंद किया. उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन समूचे विश्व के सामने रखा. विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत राय, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, ज्योति कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन चंद्रवंशी, कालेज के मंत्री नीरज चौधरी, रोहित बरनवाल, अनिश राय, शुभम तांती, अभिजीत मिश्रा, राजेश यादव, अभिजीत सिन्हा, सदानंद राय, दीपा कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, सचिन शर्मा, अंकित पासवान, रोहन तिवारी, गुलशन यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola