Giridih News :होली आते ही गिरिडीह के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :होली के कुछ ही दिन बचे हैं. बाजारों में रौनक दिखायी दे रही है. रंगों के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे गिरिडीह के शहरी इलाकों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

रविवार को दिनभर शहर के बरगंडा, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर रोड, पद्म चौक, बड़ा चौक, पचंबा समेत अन्य इलाकों में खूब चहल-पहल रही. सुबह से ही लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे. रंग-बिरंगे माहौल के बीच दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही. रंग-अबीर, गुलाल, पिचकारी, मुखौटे, रंग-बिरंगे बाल, टोपी और होली से जुड़ी अन्य सामग्रियों की दुकानों पर खास रौनक दिखी. बच्चों में खासतौर पर पिचकारी और रंगीन बालों को लेकर उत्साह नजर आया, वहीं युवा वर्ग नये डिजाइन की पिचकारियां, रंग-बिरंगे मुखौटे और आकर्षक होली आइटम की खरीदारी की. महिलाएं भी घर की सजावट और पारंपरिक होली सामग्री की खरीद में रुचि लेतीं नजर आयीं. इस तरह रंगीन माहौल में डूबा नजर आ रहा है और सुबह से शाम तक उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है.

रंग, अबीर, गुलाल के साथ पिचकारी की बिक्री जोरों पर

देवरी के बाजारों में होली का रंग चढ़ गया है. बाजार में रंग, अबीर, गुलाल के साथ पिचकारी की जमकर खरीद-बिक्री हुई. इस वर्ष हर्बल रंग की मांग ज्यादा है. चमड़े को लेकर फिक्रमंद लोग हर्बल गुलाल खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके साथ रंग की क्वालिटी का भी ध्यान रखा जा रहा है. रविवार को प्रखंड के चतरो बाजार, मंडरो बाजार, देवरी आदि स्थानों पर जमकर खरीदारी हुई. बाजारों में नॉर्मल पिचकारियों के साथ हाइटेक पिचकारी की मांग है. बाजार में नॉर्मल पिचकारी के साथ बंदूक, यूजीबीएल, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, ड्रेगन शूटर, गदा, त्रिशूल, वाटर टैंक जैसी पिचकारी की खूब खरीदारी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola