Giridih News:गिरिडीह पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज

Updated:
विज्ञापन

Giridih News:यूपी के उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज रविवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में गिरिडीह विस के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी से भेंट. श्री शाहाबादी के अलावा उपस्थित भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

यूपी के उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज रविवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में गिरिडीह विस के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी से भेंट. श्री शाहाबादी के अलावा उपस्थित भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया. साक्षी जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व व देश के लोकमान्य नेता हैं. उनके पांव छूने और गले मिलने के लिए कई बड़े देश के नेता बेसर्बी से इतंजार करते हैं. सांसद ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार हावी है. यूपी में योगी राज में गुंडे और पत्थरबाज पनाह मांगते हैं. वहां की बेटियां सुरक्षित हैं. उन्होंने चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर चुनावी कार्य में जुट जाने का आह्वान किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुभाषचंद्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, दीपक यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, अशोक केशरी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola