Giridih News :कुसैया का ट्रक ड्राइवर जामा थाना क्षेत्र से लापता

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कुसैया का ट्रक ड्राइवर जामा थाना क्षेत्र से लापता

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के कुसैया गांव का ट्रक ड्राइवर दीपक कुमार यादव (25) पिता रामदेव यादव दुमका जिला अंतर्गत जामा थाना क्षेत्र से गायब हो गया है. उसके पिता रामदेव ने जामा थाना में आवेदन देकर बेटे को खोजने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

कहा है कि दीपक 12 फरवरी को साहेबगंज से ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 39एफ 0791 को लेकर डीपीएल दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के लिए निकला था. जामा थाना क्षेत्र स्थित चुटोनाथ मंदिर के पास एक चहारदीवारी से टकराकर ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद वह वहां के एक होटल में खाना खाने गया था.

दुर्घटना के बाद दूसरे व्यक्ति ने उठाया चालक का फोन

दुर्घटना के बाद उसका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने ले लिया. उसके फोन कर इस घटना की जानकारी मुझे दी. इसके बाद से दीपक का कुछ पता नहीं चल रहा है. सूचना पर वह घटनास्थल पर गया, तो देखा कि मालिक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को ले जाने का प्रयास कर रहा है. वह दीपक का खोजबीन नहीं कर रहा था. उसके आवेदन पर जामा थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया है. रामदेव ने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद उसके पुत्र को बरामद करने में पुलिस विफल रही है. इधर, युवक का पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola