आवाज सुनकर घर से बाहर निकला परिवार, कुछ ही सेकेंड में भरभराकर ढह गया पूरा मकान

Updated:
विज्ञापन

बारिश से गिरे घर को दिखाते भुक्तभोगी | Prabhat Khabar Network

गांडेय के फोकलोपाथल गांव में लगातार बारिश के कारण एक खपरैल मकान ढह गया. गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए. पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

गांडेय. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है. बुधवार की रात अहिल्यापुर पंचायत के फोकलोपाथल गांव में लखीराम सोरेन का खपरैल मकान अचानक ढह गया. मकान ढहने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गयी. इसके बाद सभी लोग तत्काल घर से बाहर निकल गये और अपनी जान बचायी. परिजनों के बाहर निकलते ही पूरा मकान भरभराकर ढह गया. इससे घर में रखा सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवाज सुन खुली नींद, बाहर निकलते ही ढहा घर

परिजनों ने बताया कि मकान गिरने की आवाज के बाद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गये, जिससे बड़ा हादसा टल गया. लगातार बारिश के कारण मकान पहले से कमजोर हो गया था.

मुआवजा और आवास निर्माण की मांग

पीड़ित लखीराम सोरेन ने प्रशासन से तत्काल आपदा राहत के तहत मुआवजा देने और आवास निर्माण कराने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola