तीन दिन की बारिश ने उजाड़ा गरीब का आशियाना, घर गिरने से 50 हजार का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

बारिश से गिरा कच्चा मकान | Prabhat Khabar Network

गांडेय के माथासेर गांव में लगातार बारिश के कारण अब्दुल जब्बार का कच्चा मकान ढह गया.पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

गांडेय. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है. बुधवार की शाम प्रखंड की बांकीकला पंचायत के माथासेर गांव में बारिश के कारण अब्दुल जब्बार का घर अचानक ढह गया. घर गिरने से उसमें रखा सामान भी बर्बाद हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. अब्दुल जब्बार ने बताया कि घर गिरने से उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कच्चे और कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश से ढहा आशियाना, सामान भी बर्बाद

घर गिरने की घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. परिवार ने प्रशासन से जल्द राहत देने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola