Giridih News : डबरी में तैराकी स्पर्धा का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : बिरनी प्रखंड के डबरी छठ तालाब में अरारी पंचायत के मुखिया पुत्र सह समाजसेवी सुनील वर्मा के नेतृत्व में छठ पूजा के अवसर पर तैराकी रेस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

50 मीटर की रेस में 20 प्रतिभागियों ने लिया भाग

बिरनी प्रखंड के डबरी छठ तालाब में अरारी पंचायत के मुखिया पुत्र सह समाजसेवी सुनील वर्मा के नेतृत्व में छठ पूजा के अवसर पर तैराकी रेस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार, द्वितीय स्थान पर आकाश कुमार वर्मा और तीसरे स्थान पर रामदेव प्रसाद वर्मा ने कब्जा जमाया. तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार वर्मा, बजरंग दल के जिला महामंत्री निरंजन कुमार, रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, संजय कुमार, शिक्षक राजेश प्रसाद वर्मा, पूर्व मुखिया मुकुंद मुरारी, सहदेव प्रसाद वर्मा ग्रामीण विजय विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, भूपेंद्र प्रसाद वर्मा, अजीत वर्मा समेत महिला पुरुष उपस्थित थे. इस अवसर पर अरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगों में छिपी प्रतिभा को सामने आती है. वहीं शारीरिक व मानसिक रूप से लोग मजबूत होते हैं. आने वाले दिन में प्रत्येक वर्ष छठ के दिन कार्यक्रम करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola