डुमरी में ट्यूशन पढ़ने निकला आठ साल का छात्र गड्ढे में डूबा, मौत

Updated:
विज्ञापन

डुमरी में ट्यूशन पढ़ने निकला आठ साल का छात्र गड्ढे में डूबा, मौत

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घुजाडीह की है घटना, मां से मिलने फैक्ट्री गया था रवि

डुमरी.

थाना क्षेत्र के घुजाडीह में सोमवार की शाम गड्ढे में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक शिवा महतो का आठ वर्षीय पुत्र रवि कुमार था. वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था. इस दौरान अपनी मां, जो लड्डू फैक्ट्री में काम करती है, के पास चला गया. मां ने वहां से ट्यूशन के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि गड्ढे की खुदाई लड्डू फैक्ट्री द्वारा करवायी गयी है. पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खोजबीन करने पर गड्ढे से मिला शव :

लड्डू फैक्ट्री में काम करने के बाद रवि की मां घर चली आयी. जब देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. शक होने पर परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री के पीछे बने गड्ढे में ढूंढ़े, तो बच्चा डूबा हुआ मिला. लोगों ने उसे गड्ढे से निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी. घटना से लोगों में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ आक्रोश देखा गया. थाना प्रभारी प्रिनन ने बताया कि बच्चे के पिता द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, लेकिन किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola