Giridih News :शिव भक्तों ने झांकियों संग निकाली भोलेबाबा की बरात

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 Feb 2026 11:04 PM

विज्ञापन

Giridih News :महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को देवरी प्रखंड में धूमधाम से बरात निकाली गयी.

विज्ञापन

झांकी के साथ बरात देवपहाड़ी शिव मठ, चतरो लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, देवरी शिव मंदिर, विराजपुर महादेव पहाड़ी मंदिर, मानिकबाद कष्टहरण महादेव मंदिर व जलखरियोडीह से निकली. प्रखंड के चतरो में शिवभक्तों के द्वारा निकाली गयी झांकी ने पूरे चतरो का भ्रमण किया.

देवी-देवताओं के साथ भूत बैताल

बरात की झांकी में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ, ब्रह्मा, विष्णु, राम, लक्ष्मण, सीता, दुर्गा, काली सहित अन्य देवी देवताओं के साथ भूत बैताल की शक्ल में झांकी में शामिल थे. भूत-बैताल की शक्ल में शामिल श्रद्धालु शिव बरात की झांकी में नाचते झूमते दिखे. देवपहाड़ी में महंत गौरवानंद जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गयी शिव बरात की विभिन्न देवी देवताओं की झांकी में शामिल शिवभक्तों ने देवपहाड़ी से चलकर नेकपुरा, खरगडीहा, मिर्जागंज, महतोटांड़, सांखो, चतरो, देवरी का भ्रमण किया. सांखो गांव में बरात में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. स्वागत में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिप सदस्य विमल कुमार सिंह, समाजसेवी महेश प्रसाद राय, किशोर राय, अवध राय, जयकिशोर राय, चंद्रमौली राय, पंकज राय, जनार्दन राय, रवींद्र राय, गोपाल राय, अनिल राय, प्रदीप राय आदि शामिल थे.इधर देवरी थाना स्थित शिव मंदिर से भी भगवान भोलेनाथ की बरात की आकर्षक झांकी निकाली गयी. झांकी में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola