Giridih News:पांच से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगी सेविका-सहायिका

Updated:
विज्ञापन

Giridih News:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर झारखंड राज्य की सभी सेविका-सहायिका पांच अक्तूबर से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगी.

विज्ञापन

गिरिडीह. झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की एक बैठक रविवार को कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ भवन में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सलाहकार प्रयाग प्रसाद यादव उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर झारखंड राज्य की सभी सेविका-सहायिका पांच अक्तूबर से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जायेंगी. कहा कि बीते 23 सितंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष विशाल रैली निकली थी. इस दौरान सरकार के प्रतिनिधि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने आश्वस्त किया था कि 27 सितंबर के केबिनेट में सेविका-सहायिका की मांगें पूरी हो जायेंगी. साथ ही सभी सेविकाओं को मोबाइल दिया जायेगा, पर कैबिनेट में सेविका-सहायिका की मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया. इससे सेविका-सहायिकाओं में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है. कहा कि हड़ताल के पूर्व दो अक्तूबर को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. प्रदेश सलाहकार श्री यादव ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. मौके पर जिला प्रभारी रेखा मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष विरमा कुमारी, गुड़िया देवी, प्रेमलता कुमारी, माधुरी देवी, अमर कुमार, बहादुर वर्मा, कौशल्या गोप, संजू देवी, सुनीता देवी, रिंकू कुमारी, चंपा देवी, मायावती गुप्ता, मार्सा सिलोमणि, मंजू मरांडी, सुनीता हांसदा, सुनीता गुप्ता, सरिता देवी, महेंद्र साव, किरण देवी, बबिता वर्मा, बसंती देवी, रामविलास यादव, प्रदीप वर्मा, सुनीता देवी आदि मौजूद थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola