ePaper

मुख्य हत्यारोपी राहुल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

Updated at : 21 May 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य हत्यारोपी राहुल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

छोटू यादव हत्याकांड

विज्ञापन

गिरिडीह.

छोटू यादव हत्याकांड में शामिल मुख्य हत्यारोपी राहुल यादव व उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है. अब-तक पुलिस गिरिडीह नगर के अलावे जमुआ, पीरटांड़, बिरनी, मुफस्सिल समेत जिले के अन्य कई थाना क्षेत्रों व आसपास के कई जिलों व साहेबगंज तक पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द राहुल समेत अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

पुलिस है रेस :

विदित हो कि छोटू यादव हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त चांद दास को तीन दिन पूर्व ही नगर व मुफस्सिल थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटरूखा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावे हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्त राहुल यादव, प्रीतम यादव, प्रकाश यादव, प्रदीप यादव, रामा दास की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

बहुत जल्द होगी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी : नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि छोटू यादव हत्याकांड में एक अभियुक्त चांद दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो चुकी है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द अन्य हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola