इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो का जनसंपर्क अभियान
गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने बुधवार को कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने पतरोडीह, अकदोनी कला, आंबेडकर नगर सहित कई इलाकों का भ्रमण किया.
गिरिडीह. गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने बुधवार को कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने पतरोडीह, अकदोनी कला, आंबेडकर नगर सहित कई इलाकों का भ्रमण किया. साथ ही जनता से समर्थन की अपील की. मौके पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से उन्होंने गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के समुचित विकास के लिए समर्थन देने की अपील की. मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार, अजीत कुमार पप्पू, तेजलाल मंडल, दिलीप कुमार, नरेश कुमार, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया आदि मौजूद थे.
चुनावी कार्यालय का उद्घाटन :
डुमरी प्रतिनिधि के अनुसार बेरमो मोड़ के समीप इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को मंत्री बेबी देवी ने किया. मौके पर भोला सिंह, डेगलाल महतो, राजकुमार महतो, राजकुमार पांडेय, डेगनरायण महतो, मनोज मंडल, कमलापति मंडल, धीरन कुमार महतो, जयकांत महतो, कांग्रेस नेता महेश भगत, करीम बख्स अंसारी, रुस्तम अंसारी, दुलारचंद महतो, इमरान अंसार कांग्रेस नेता, नागेश्वर मंडल, शंकर महतो महेंद्र बिंद आदि उपस्थित थे.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए