ePaper

फरार साइबर अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 04 Jul 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
फरार साइबर अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

अहिल्यापुर थानांतर्गत घोसको गांव में पुलिस ने एक कांड में फरार चल रहे सात साइबर अपराधियों के घर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

गांडेय. अहिल्यापुर थानांतर्गत घोसको गांव में पुलिस ने एक कांड में फरार चल रहे सात साइबर अपराधियों के घर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर मो कमाल खान के नेतृत्व में अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार बिस्ट ढोल लेकर गांव पहुंचे और घोसको गांव के दिनेश मंडल (गुलेजर मंडल), निरंजन मंडल (पिता अशोक मंडल), दीपक मंडल (पिता नागेश्वर मंडल), सत्येंद्र मंडल (पिता परमानंद मंडल), डालेश्वर मंडल (पिता नुनूलाल मंडल), कुलदीप मंडल (पिता कटिलाल मंडल) व उमेश मंडल के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस इंस्पेक्टर मो कमाल खान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अहिल्यापुर थाना में 47/23 के तहत साइबर अपराध का मामला दर्ज है. कांड अंकित होने के बाद से सभी फरार हैं. पुलिस नामजद अभियुक्तों को पकड़ने के लिए गांव में लगातार छापेमारी कर रही थी. मामले को ले पुलिस ने सभी सात अपराधियों को नोटिस भी भेजा था. बावजूद इसके कोई भी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि, पंसस प्रतिनिधि समेत कई ग्रामीण व पुलिस के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola