सरेंडर किये दो आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर लिया

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीहोडीह के रहने वाले छोटू कुमार यादव की हत्या मामले में सरेंडर किये आरोपी राहुल यादव व प्रदीप यादव को नगर थाना पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

छोटू यादव हत्याकांड. छह जून को किया था सरेंडर, दो दिनों की पुलिस करेगी पूछताछ

गिरिडीह.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीहोडीह के रहने वाले छोटू कुमार यादव की हत्या मामले में सरेंडर किये आरोपी राहुल यादव व प्रदीप यादव को नगर थाना पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि छोटू यादव हत्याकांड के दो अभियुक्त राहुल और प्रदीप ने छह जून को कोर्ट में सरेंडर किया था. दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. जो अभियुक्त फरार चल रहे हैं उनके संबंध में जानकारियां इकट्ठा की जा रही है. इसके अलावा घटना के संबंध में अन्य कई जानकारियां भी दोनों से ली जायेगी. बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. बहुत जल्द सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम रहे कि छह जून को छोटू यादव हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक परिजनों ने सदर अस्पताल के पास रोड जाम कर दिया था. इसी बीच बड़े ही चालाकी से पुलिस को चकमा देकर राहुल व प्रदीप ने कोर्ट में है सरेंडर किया था.

15 मई को हुआ था हमला : मालूम रहे कि 15 मई की सुबह करीब आट बजे छोटू पर उस समय हमला हुआ था, जब वह अधिवक्ता से मिलने के लिए जा रहा था. 8-10 युवकों ने हमला किया था. इस दौरान राहुल ने चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. छोटू को इलाज के लिए बगल में ही स्थित नवजीवन नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. लेकिन, धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही छोटू की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने 17 मई को आरोपी चांद दास को मटरूखा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola