Giridih News :पूजा के दौरान हुई चोरी मामले में केस, जांच में जुटी पुलिस
Giridih News :दुर्गापूजा के बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर और सिरसिया में एक ही रात चार घरों में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस रेस है. पुलिस ने सभी घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. साथ ही संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है.
पिछले गुरुवार की रात हुई चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया था. चोरी की घटना के समय अधिकांश लोग अपने पैतृक गांवों में दुर्गा पूजा मनाने गये हुये थे. सिरसिया ब्लॉक के पीछे रिटायर्ड प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिन्हा के घर से लगभग 18 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हुई थी. वहीं, शीतलपुर में मनोज कुमार सिन्हा और रोशन कुमार सिन्हा के घरों से चार से पांच लाख रुपये की संपत्ति चोर ले गये. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए