Giridih News :बागी उम्मीदवारों पर संगठन की नजर, जल्द होगी कार्रवाई : आदित्य साहू

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 10:04 PM

विज्ञापन

Giridih News :भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नगर निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवारों के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां विचारधारा और संगठन सर्वोपरि है.

विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर का चुनाव होने के बावजूद पार्टी की मर्यादा और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. यहां पत्रकारों से बातचीत में श्री साहू ने कहा कि संगठन बागी उम्मीदवारों की पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है. जो भी पार्टी अनुशासन के खिलाफ जायेगा, उस पर संगठन स्तर पर विचार कर उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने संकेत दिया कि बागियों को लेकर जल्द ही संगठन अपना निर्णय सार्वजनिक करेगा. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस वंशवादियों की पार्टी है, जहां परिवार और खास लोगों को प्राथमिकता मिलती है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर आगे बढ़ सकता है. इसी कारण पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था मजबूत है और निर्णय सामूहिक रूप से लिये जाते हैं. श्री साहू ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी मजबूती के साथ मैदान में है. विकास, पारदर्शिता और जनसेवा पार्टी की प्राथमिकताएं हैं.

केंद्रीय बजट की प्रंशसा की

उन्होंने हालिया केंद्रीय बजट की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यह बजट देश के विकास को नयी गति देगा. इससे पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और नगर निगम की चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन किया. मौके पर भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सुरेश साव, दिलीप वर्मा, अशोक उपाध्याय, महादेव दुबे, दिनेश यादव, संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola