Giridih News :ट्रैक्टर-कार की टक्कर में एक घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :ट्रैक्टर-कार की टक्कर में एक घायल

Giridih News :गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ स्थित नारायणपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन नारायणपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों में टक्कर हो गयी. घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और पुलिस को सूचना दी. पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को वाहन से बाहर निकालकर आननफानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उसका उपचार जारी है. इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मारुति ओमनी को अपने कब्जे में ले लिया है.

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

चतरो-गावां मुख्य सड़क पर नायकडीह गांव के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में तिवारीडीह गांव का युवक आशीष चौबे (28) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आशीष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार आशीष चौबे अपनी बाइक से देवरी से जलखरियोडीह मोड़ (बजगुंदा) स्थित दुकान जा रहा था. इसी क्रम ने नायकडीह गांव के पास एक चार पहिया वाहन उसे धक्का मारकर भाग गया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola