Giridih News :अब बिना हेलमेट वालों को पंप पर तेल नहीं

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियम व सड़क सुरक्षा को लेकर शहर के सभी पेट्रोल पंप में शुक्रवार को अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियम व सड़क सुरक्षा को लेकर शहर के सभी पेट्रोल पंप में शुक्रवार को अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में जिले में शुक्रवार को ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल’ और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों के बीच वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी. लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संदेश दिया गया. वहीं, जिले के सभी पेट्रोल पंप के मालिकों से आग्रह किया कि नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल का अनुपालन करें. मौके पर एमवीआई गौरीशंकर व एमवीआई शुभम लाल ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती हैं. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की.

सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें

उन्होंने अपने-अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है.

रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें. मौके पर यातायात थाना प्रभारी दुगनो टोपनो, एमवीआई गौरीशंकर, एमवीआई शुभम लाल, एमवीआई इरफान अहमद, गिरिडीह एवं ट्रैफिक पुलिस से इमरान ख़ान, रामप्रसाद मंडल इस अभियान में उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola