Giridih News :पूर्व मुखिया के घर में हमला मामले में नौ आरोपित भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदा टिकैत गांव में पूर्व मुखिया के घर पर हुये हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों में विक्रांत नारायण सिंह, सिकंदर सिंह, शंभु सिंह, धीरेंद्र नारायण सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह, रवींद्र नारायण सिंह, अनंत सिंह, सूरज सिंह और बशुदेव सिंह शामिल हैं. सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया.

शनिवार की दोपहर हुआ था

हमला

मालूम रहे कि शनिवार दोपहर 30 लोगों ने पूर्व मुखिया बासुदेव नारायण सिंह और उनके परिजन राजेश कुमार सिंह के घर पर हमला बोला था. इस दौरान राजेश के साथ मारपीट की गयी थी. बीच-बचाव करने आए ग्रामीण जमुना मंडल और अशोक मंडल भी घायल हो गये थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया था. पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने नौ लोगों को को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन और आपसी गोतिया विवाद से जुड़ा पाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola