खनिज विकास कानून के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को धरने का फैसला
केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन एक्ट के विरोध में झामुमो ने सरिया में बैठक की. सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय में होने वाले धरना को सफल बनाने का आह्वान किया गया.
सरिया. केंद्र सरकार द्वारा खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन एक्ट पारित करने के विरोध में झामुमो ने गुरुवार को बैठक की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल तथा संचालन सिकंदर अंसारी ने किया.
आपके शहर में
इसमें एमएमडीआर संशोधन एक्ट बिल पारित करने का विरोध करते हुए सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय में आहूत धरना को सफल बनाने का आह्वान किया गया.
मौके पर कृष्ण मुरारी पांडेय, पंकज यादव, काशी मंडल, त्रिलोकी मंडल, गिरधारी पासवान, प्रमोद पांडेय, विजय पांडेय, अलीमुद्दीन अंसारी, राजेंद्र मंडल, रमाकांत पांडेय, उपेंद्र मरांडी, बुधन, बलदेव विश्वकर्मा, सलामत अंसारी, काजिम अंसारी, लाल बहादुर मंडल, चिंतामणि पंडित, मो अलाउद्दीन अंसारी, मनोज यादव, शिबू महतो, भौंरा यादव, संतोष मंडल, बजरंगी यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए