11 दिन बाद लापता दंपती का सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र लताकी से लापता दंपती का 11 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है. पति-पत्नी के रहस्यमय ढंग से लापता होने से दोनों के परिजन परेशान हैं.

विज्ञापन

जमुआ. जमुआ थाना क्षेत्र लताकी से लापता दंपती का 11 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है. पति-पत्नी के रहस्यमय ढंग से लापता होने से दोनों के परिजन परेशान हैं. जानकारी के अनुसार लताकी निवासी शाहनवाज आलम(25 वर्ष) एवं उनकी पत्नी यमुना इमाम(20 वर्ष) 11 दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से गायब हो गये थे. मामले को लेकर 26 अप्रैल को लताकी निवासी मो. रियाज आलम (पिता मंसूर शेख) ने जमुआ थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि उसका पुत्र मो. शाहनवाज आलम एवं बहू यमुना इमाम बाजार जाने की बात कह कर अपनी बाइक (जेएच11 ए 9580) से निकले थे. जब दोनों वापस नहीं लौटे और मोबाइल बंद पाया तो पुलिस को सूचना देकर खोजबीन की गुहार लगायी. इस बाबत थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि पुलिस सभी तरह से लोकेशन को टच कर रही है. कुछ स्थानों में छापेमारी भी की गयी है. कहा कि जल्द ही लापता पति-पत्नी को पुलिस ढूंढने में सफल होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola