एसआरएसएसआर उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, मोहम्मद इकबाल बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

एसएमसी का पुनर्गठन में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

सरिया स्थित प्लस टू एसआरएसएसआर उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें मोहम्मद इकबाल को अध्यक्ष और ललिता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित समिति बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर देगी.

विज्ञापन

सरिया स्थित प्लस टू एसआरएसएसआर उच्च विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे. सर्वसम्मति से सरिया मध्य के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता मोहम्मद इकबाल को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. वहीं ललिता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही 25 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ चुनाव

विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की मौजूदगी में पूरी की गयी. चुनाव के दौरान अभिभावकों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया.

बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने कहा कि सरिया प्लस टू एसआरएसएसआर उच्च विद्यालय का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है. यह पूरे प्रखंड का महत्वपूर्ण विद्यालय है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और ज्ञानवर्धक शिक्षा मिले तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार हो, इसके लिए प्रयास किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि छात्र हित में अधिक से अधिक संसाधनों का लाभ विद्यार्थियों को मिले और इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले छात्र अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए उदाहरण बनें, ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास किया जायेगा.

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक खूबलाल पंडित, शिक्षक निर्णय कुमार लोहानी, प्रदीप विश्वकर्मा, नीरज मंडल, अभिनव कुमार, साधुकांत खान समेत कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola