श्रावणी मेला एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, दो यात्री पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

AI Image

भागलपुर-रांची श्रावणी मेला एक्सप्रेस में अवैध रूप से चेन पुलिंग करने पर आरपीएफ ने दो यात्रियों को पकड़ा है. दोनों के पास वैध टिकट भी नहीं था और उन्हें रेल अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

भागलपुर-रांची श्रावणी मेला एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 08689) में अवैध रूप से चेन पुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने दो यात्रियों को पकड़ा है. घटना चौबे स्टेशन लिमिट के पास की है. दोनों यात्रियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ठहराव नहीं होने पर ट्रेन रोकने का आरोप

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार के अनुसार, श्रावणी मेला एक्सप्रेस चौबे स्टेशन लिमिट में एसीपी हॉर्न बजाते हुए रुक गयी. ट्रेन के रुकने की सूचना मिलते ही ऑन-ड्यूटी आरपीएफ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो यात्रियों को हिरासत में लिया.

पकड़े गये यात्रियों की पहचान चौबे निवासी कामदेव चौधरी और बेड़मक्की निवासी सुरेश तुरी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों ने ट्रेन रोकने की बात स्वीकार की. उन्होंने बताया कि चौबे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण उन्होंने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी थी.

दोनों के पास नहीं था वैध टिकट

आरपीएफ के अनुसार, जांच के दौरान दोनों यात्रियों के पास वैध यात्रा टिकट भी नहीं मिला. इसके बाद दोनों को आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग रोड लाया गया, जहां उनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कांड संख्या 1486/2026 दर्ज किया गया.

24 अगस्त को अदालत में पेश होने का निर्देश

आरपीएफ के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बेल बॉन्ड की मांग की. इसके बाद दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोनों को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया. दोनों को 24 अगस्त 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola