जीवन रक्षक दवाओं की कमी न हो : डीसी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गिरिडीह के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व ड्रग इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर दवाओं के स्टॉक की समीक्षा की. खुदरा व थोक विक्रेताओं की समस्याओं को भी सुना. डीसी ने सभी दवा विक्रेताओं को जीवन रक्षक दवाओं की कमी नहीं होने देने, मास्क व सेनेटाइजर की […]

विज्ञापन

गिरिडीह : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गिरिडीह के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व ड्रग इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर दवाओं के स्टॉक की समीक्षा की. खुदरा व थोक विक्रेताओं की समस्याओं को भी सुना. डीसी ने सभी दवा विक्रेताओं को जीवन रक्षक दवाओं की कमी नहीं होने देने, मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी नहीं करने और ट्रांसपोर्टिंग के लिए लिये गये पास का दुरुपयोग नहीं करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा कि दवा की दुकानों में अनावश्यक रूप से भीड़ न होने दें और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन सुनिश्चित करें. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने डीसी को भरोसा दिलाया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं. दवाइयां मध्य प्रदेश, जालंधर, रांची और पटना से मंगायी जाती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola