MMDR कानून के विरोध में झामुमो की बैठक, नेता बोले- खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का हक

Updated:
विज्ञापन

बगोदर में झामुमो की बैठक में एमएमडीआर संशोधन अधिनियम का विरोध किया गया. नेताओं ने जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया.

विज्ञापन

बगोदर. बेको पंचायत में एमएमडीआर (संशोधन) अधनियम के विरोध में झामुमो की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की. झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को जनहित के खिलाफ बताते हुए इसके विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया.

मौके पर प्रखंड सचिव शाकिर अंसारी, सुरेश प्रसाद, अनवर अंसारी, शम्सुद्दीन अंसारी, इदरीश अंसारी, यूनुस अंसारी, इशाक अंसारी, कय्यूम अंसारी, ताबिर अंसारी, इसराइल अंसारी, शफीक अंसारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola