Giridih News :झाकोमयू ने की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 07 Jul 2025 9:50 PM

विज्ञापन

Giridih News :केंद्र सरकार के प्रस्तावित चार श्रम संहिता (लेबर कोड) के खिलाफ नौ जुलाई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सोमवार को गिरिडीह कोलियरी में जनसंपर्क अभियान चलाया. कोलियरी के मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

केंद्र सरकार के प्रस्तावित चार श्रम संहिता (लेबर कोड) के खिलाफ नौ जुलाई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सोमवार को गिरिडीह कोलियरी में जनसंपर्क अभियान चलाया. कोलियरी के मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. यूनियन के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी समेत अन्य नेताओं ने कोलियरी के ओपनकास्ट में बैठक कर मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा की. इस दौरान झाकोमयू के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि मजदूर विरोधी चार कानूनों को लागू नहीं होने देंगे. हरगौरी साव छक्कू व तेजलाल मंडल ने कहा कि जो चार लेबर कोड लाये जा रहे हैं, वह पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं. इसको लेकर मजदूरों को जागरूक किया है. मजदूरों से कहा कि अपने हित के लिए वे नौ जुलाई को एक दिन के हड़ताल पर रहें. उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बीएमएस छोड़कर चारों ट्रेड यूनियन द्वारा समर्थन दिया जा रहा है. नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कर्मचारी महासंघ ने किया समर्थन नौ जुलाई को आहूत ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया है. इसकी जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने कहा कि एनओसीजीई के राष्ट्रीय महासचिव एनएस पिल्लई के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है. श्री नयन ने बताया कि श्रम संहिताएं, श्रमिकों पर सीधा हमला, 29 पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर चार नये लेबर कोड तथा औद्योगिक हितों को ध्यान में रखकर श्रमिक अधिकारों को समाप्त करने के विरोध किया जायेगा. इस निर्णय का महासंघ के अशोक कुमार सिंह, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, रूपलाल महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा आदि ने स्वागत किया है. साथ ही महासंघ ने झारखंड राज्य के सभी कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करने का आह्वान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola