Giridih News :झोकोमयू ने किया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन
Giridih News :झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) की बैठक सीसीएल बनियाडीह स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने की.
बैठक में लोकल सेल के मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गयी. मजदूरों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया. जोनल सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की समस्या के समाधान की दिशा के प्रति गंभीर नहीं है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन में झाकोमयू सड़क पर उतरेगी. कहा कि चार लेबर कोड पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है. इसका विरोध किया जाएगा. जोनल उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि लोकल सेल मजदूरों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. वेलफेयर के लिए जो कार्य होना चाहिए, नहीं हो रहा है. हक व अधिकार के लिए यूनियन आवाज बुलंद करेगा.
पानी तक की नहीं मिल रही सुविधा
यूनियन के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी प्रबंधन लोकल सेल मजदूरों की समस्याओं के समाधान में आनाकानी कर रहा है. मजदूरों को कबरीबाद में पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है. पिछले साल पानी की समस्या से स्थानीय प्रबंधन को अवगत कराया गया था, पर अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया. कहा कि लोकल सेल मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन आंदोलन करेगी. लोकल सेल सरदार कैला गोप ने भी संबोधित किया. बैठक में एरिया उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी, जगत पासवान, नारायण दास, विजय गोप, किशोर राम सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए