गावां में जन्माष्टमी की धूम, यहां मटकी फूटते ही होगा प्रसाद वितरण

Updated:
विज्ञापन

गावां का ठाकुरबाड़ी | Prabhat Khabar Network

गावां प्रखंड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मटका फोड़ प्रतियोगिता और भजन संध्या के साथ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन

गावां. गावां प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. गावां बाजार स्थित काली मंडा और थाना मोड़ में मटका फोड़ कार्यक्रम होगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

काली मंडा और थाना मोड़ में होगा मटका फोड़

वहीं ठाकुरबाड़ी और गदर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. पिहरा में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया है. यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होगा.

पिहरा में भजन मंडली पेश करेगी भक्ति गीत

पिहरा में भजन मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भजनों की प्रस्तुति की जाएगी. जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों और आयोजन स्थलों की साफ-सफाई व साज-सज्जा की गयी है. श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह है. विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola