कान्हा-राधा के रूप में सजे बच्चे, जन्माष्टमी पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
श्री कृष्ण जन्माष्टमी में राधा कृष्ण के रूपक में तैयार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भैया बहन | Prabhat Khabar Network
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई. प्रधानाचार्य ने छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा.
सरिया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (सशिविमं) बंदखारो में बच्चों ने गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी. बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में काफी आकर्षक लग रहे थे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन प्रसाद आर्य व आचार्यों ने की.
आपके शहर में
प्रधानाचार्य ने राधा-कृष्ण की लीलाओं व उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार व परिवार के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित किया.
मौके पर गीता वर्मा, देवंती कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, सरिता कुमारी, हेमंती कुमारी, कंचन कुमारी, धीरज कुमार, थानू महतो, प्रकाश कुमार, चंदन पांडेय व बच्चे उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए