बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में छाया अबुआ आवास व पेयजल का मुद्दा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Jun 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन

बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में अबुआ आवास, पेयजल व पशुपालन का मुद्दा छाया रहा. प्रायः सभी विभागों से एक एक कर प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी ली गयी.
विज्ञापन
राजधनवार.
धनवार प्रखंड के सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में धनवार बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास व सीओ गुलजार अंजुम ने भाग लिया. इस दौरान मुख्य रुप से अबुआ आवास, पेयजल व पशुपालन का मुद्दा छाया रहा. प्रायः सभी विभागों से एक एक कर प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी ली गयी. प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं व उससे आम जनता को मिलने रहे लाभ पर विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान बैंक मैनेजरों को जरूरतमंद व इच्छुक किसानों को केसीसी ऋण मुहैया कराने को कहा गया. कहा गया कि जो सीएससी जहां के लिए दिया गया है वह वहीं चलाया जाना है. इस दौरान किसानों के ऋण माफी की जानकारी भी ली गयी. राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को शत- प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया. बीईईओ ने कल्याण योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के 2022 बच्चो को जो आठवीं कक्षा पास कर गए हैं उनको साइकिल देने की जानकारी दी. कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. बांधी पंचायत में नाली निर्माण में भारी अनियमितता व अधूरा निर्माण को लेकर समिति सदस्यों ने गहरी नाराजगी जतायी. कहा कि अबुआ आवास लाभुक चयन में भी अनियमितता की शिकायत मिली है. योग्य लाभुक को अबुआ आवास नहीं मिलने के बजाय संपन्न लोगों को इसका लाभ दिया गया है. अध्यक्ष सफीक अंसारी ने कहा कि कमिटी गठन कर पूरे प्रखंड क्षेत्र में इसकी जांच कर कार्रवाई की बात कही. कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है इसके सलेक्शन करने की जिम्मेवारी जिनकों दी गई थी कहीं न कहीं उनसे अनदेखी हुई है. बैठक के दौरान सरकारी विद्यालयों में तड़ित चालक नहीं रहने पर भी चर्चा की गयी. परसन पंचायत के मुखिया ने खिजुरसोता में लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला भी नहीं खुलने पर नाराजगी जतायी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, सुदामा राम, प्रमोद चौधरी ,आरती साहा, रामदेव यादव, ,मिथलेश रजक,जनार्दन सिंह एजीएम जयप्रकाश शर्मा ,ललित रजक आदि सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.अबुआ आवास में रिस्वत के मामले में हुई कार्रवाई की मांगी जानकारी
बैठक के दौरान अध्यक्ष सफीक अंसारी ने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों को मिलने वाला लाभ की जानकारी ली गयी.इसके तहत किन योजनाओं का लाभ किसको दिया गया इसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया. कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी. धनवार प्रखंड के गलवाती पंचायत के मुखिया पर अबुआ आवास में रिश्वत लेने के मामले में बीडीओ से की गई कार्रवाई की जानकारी देने को कहा. बीडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट जिला को उपलब्ध करा दिया गया है.निजी लोगों को दिया चापानल, लोग पानी के लिये परेशान
बैठक के दौरान अध्यक्ष सफीक अंसारी ने कहा कि धनवार प्रखंड क्षेत्र में पानी की घोर किल्लत है जिसको लेकर पंचायतों में दस- दस चापानल विभिन्न मदों से दिया गया लेकिन इसमें भी भारी अनियमितता बरती गयी है .उक्त चापानल को किसी निजी लोगों को दे दिया गया है . मौके पर जल नल योजना में लगाया गया जलमीनार में भी भारी अनियमितता का मामला छाया रहा. कहा कि योजना में मनमानी के कारण आम जनता को इस भीषण गर्मी में पीने का पानी का किल्लत झेलना पड़ रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




