मधुमक्खियों का हमला बना ग्रामीणों के लिए खतरा, प्रधानाध्यापक की मौत से मातम

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद रोते हुए परिजन

गिरिडीह के गावां में मधुमक्खियों के झुंड ने बाइक सवार शिक्षक और उनके पुत्र पर हमला किया, इलाज के दौरान शिक्षक की मौत से इलाके में मातम पसरा है.

विज्ञापन

गिरिडीह जिले के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं अब आम समस्या बनती जा रही हैं. गावां प्रखंड के गोबरदाहा गांव के पास मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरमसिया के शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत हो गयी. घटना में उनके बेटे घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिक्षक की आंखों की रोशनी कमजोर थी. इसी कारण वे अपने बेटे के साथ बाइक से प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते थे. मंगलवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद दोनों बाइक से अपने आवास बिरने लौट रहे थे. गोबरदाहा के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. कम दिखाई देने के कारण शिक्षक समय पर सुरक्षित स्थान की ओर नहीं जा सके. हमले में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गये.

इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया था

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया. जहां, इलाज के दौरान देर रात शिक्षक की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है.

हाल के दिनों में दर्जनाधिक लोग हुए हैं घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोबरदाहा के पास जंगल क्षेत्र में मधुमक्खियों के छत्ते होने के कारण इस मार्ग पर पहले भी कई लोगों पर हमला हो चुका है. हाल के दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए हैं. मंगलवार को ही 11 घायलों का इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

प्रभावित मार्ग पर सुरक्षा उपाय करने की मांग

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय है. लोगों का कहना है कि मधुमक्खियों के छत्तों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गयी तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और गंभीर हो सकती हैं. प्रशासन से प्रभावित मार्ग पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola