Giridih News :जमीन विवाद में अध्यापक समेत आधा दर्जन जख्मी, चार रेफर

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र की पोबी पंचायत के तेजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया. इसमें अध्यापक समेत आधा दर्जन से लोग जख्मी हो गयी.
घायल उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेजपुर के अध्यापक रमेश यादव ने जमुआ पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रविवार की दोपहर परिवार के लोग खाना खा रहे थे. इस दौरान जमुआ थाना से एक चौकीदार कोर्ट का नोटिस लेकर आया और मुझसे कहा कि आज के बाद उस विवादित जमीन पर नया काम नहीं होगा. कुछ देर में बाद श्याम सिंह, संतोष सिंह, राम सिंह, राजकुमार सिंह, विशेश्वर सिंह, प्रेमलता देवी, पूर्णिमा देवी, बंधन सिंह, गोपाल सिंह, शंभु सिंह, जानकी देवी कुल्हाड़ी, रॉड लेकर पहुंचे और मेरे पुत्र विकास यादव व भाई शंकर यादव पर जानलेवा हमला बोल दिया. पुत्र का सिर फट गया. उसे बचाने के लिए गये, तो संतोष सिंह ने चाकू से हमला कर दिया. इसमें मेरा होंठ कट गया. मेरी मां रधिया देवी के हाथ पर राम सिंह ने तेजधार हथियार से वार कर दिया. अन्य आरोपितों ने धमकी दी कि इस जमीन पर कभी आने की कोशिश की तो जान से मार देंगे. कहा कि उक्त जमीन को हमने वर्ष 1988 में नारायण सिंह से खरीदी थी. आरोपित जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.
नोटिस पर हस्ताक्षर करने के दौरान किया हमला
श्याम सिंह ने कहा कि रविवार को जमुआ थाना से चौकीदार निषेधाज्ञा का नोटिस देने आया था. वह हस्ताक्षर करा रहा था. इस बीच रमेश यादव, विकास यादव, शंकर यादव व रधिया देवी ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमलाेगों पर हमला कर दिया. इसमें शंभु सिंह व जानकी देवी गम्भीर रूप से जख्मी हो गये. रमेश बराबर गरीबों की जमीन हड़पने का काम करता है. मेरी खतियानी जमीन पर वे जबरन मकान बना रहे हैं. जमुआ पुलिस ने सभी जख्मी लोगों का इलाज सीएचसी में करवाया. विकास यादव, शंकर यादव, श्याम सिंह व जानकी देवी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है. किसी ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए