Giridih News :बंद घर का ताला तोड़ सोने के जेवरात व बर्तन की चोरी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा गांव में शुक्रवार की रात एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने कांसा व पीतल के बर्तन, सोने का जेवरात चोरी कर ली. पीड़ित सोनी देवी रविवार को भेलवाघाटी थाना में शिकायत की है.

विज्ञापन

भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा गांव में शुक्रवार की रात एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने कांसा व पीतल के बर्तन, सोने का जेवरात चोरी कर ली. पीड़ित सोनी देवी रविवार को भेलवाघाटी थाना में शिकायत की है. कहा है कि वह शुक्रवार को अपने घर में ताला बंद कर मायके गयी हुई थी. उसी रात घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार की संपत्ति चुराकर चोर ले गये. शनिवार को जब वह घर वापस आयी, तो घर का ताला टूटा मिला. घर के अंदर सारा सामान बिखरा था. भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली है, मामले जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola